जम्मू। डीजीपी दिलबाग सिंह ने मंगलवार को 69 पुलिसकर्मियों की वेलफेयर के लिए 69 लाख रुपये का लोन मंजूर किया। इससे वह अपने स्वास्थ्य, बच्चों की पढ़ाई और अन्य कार्य कर सकते हैं। कर्मियों को लोन की राशि अलग-अलग तरीके से आबंटित की गई है। किसी को पचास हजार, किसी को 20 हजार और किसी को दस हजार।