फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चारधाम यात्रा से पहले हेली सेवा के किराये में हो सकती है बढ़ोतरी

Wed, 25 Feb 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चारधाम यात्रा से पहले हेली सेवा के किराये में बढ़ोतरी हो सकती है। अभी किराया करीब 1,000 रुपये है जिसमें 500 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

श्रीनगर के स्वीत हेलिपैड से संचालित हेरिटेज एविएशन की सेवा देहरादून से शुरू होकर टिहरी, श्रीनगर और गौचर तक संचालित हो रही है। हेरिटेज एविएशन की यह फ्लाइट देहरादून से उड़ान भरकर पहले टिहरी, फिर श्रीनगर और अंततः गौचर पहुंचती है। वापसी में भी यही मार्ग है। वर्तमान में गौचर व टिहरी तक उड़ान का किराया 1,000 रुपये है जबकि देहरादून-गौचर रूट के लिए 3,000 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) निर्धारित है। सभी टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं। श्रीनगर प्रभारी अभिलाष पटवाल के अनुसार अभी हेली सेवा एक विशेष ऑफर के तहत संचालित की जा रही थी लेकिन चारधाम यात्रा सीजन को देखते हुए कंपनी किराये में बढ़ोतरी कर सकती है। ईंधन व अन्य परिचालन लागत बढ़ने के कारण भी दरों में संशोधन पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार शॉर्ट फ्लाइट के किराये में लगभग 500 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है जिससे यह 1,000 रुपये से बढ़कर 1,500 रुपये या उससे अधिक हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें