फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एसएसबी के अधिकारियों व कर्मियों के स्वास्थ्य प्रकृति का किया परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




श्रीनगर। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के तत्वाधान में 20 से 25 जनवरी तक देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रकृति परीक्षण किया गया। इसके तहत व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रकृति परीक्षण किया जाता है, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग नई दिल्ली व भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के निर्देशों पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा गठित चिकित्साधिकारियों की टीम द्वारा देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत एसएसबी केंद्र श्रीनगर में कार्यरत समस्त अधिकारियों व कार्मिकों का प्रकृति परीक्षण 20 जनवरी से शुरू हो गया है, जो 25 जनवरी को समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि लगभग 350 अधिकारी व कर्मचारियों का प्रकृति परीक्षण किया जाना है। कहा कि अभी तक 150 अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रकृति परीक्षण किया गया है। चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार सेमवाल, डॉ. कविता रावत, डॉ. ऋजु जखमोला, डॉ. विवेक सतलेवाल व डॉ. रचना पोखरियाल द्वारा प्रकृति परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें