फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शिविर में 150 का स्वास्थ्य जांचा

Thu, 07 Dec 2023 03:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। उन्नत भारत अभियान के तहत जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी की ओर से हंस फाउंडेशन के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डाॅ. निधि व डाॅ. जसमेर ने तल्ला-मल्ला पाबौ और कोटनाल गांव में 150 ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम संयोजक डाॅ. सुनील चमोली ने बताया कि शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान लैब तकनीशियन अभिषेक गुसाईं, प्रदीप बिष्ट, पृथ्वीपाल सिंह, कृष्णा चंद्र, एसपीओ भारती राय, अंकित रावत, सूरज गुसाईं, डाॅ. सचिन ताजियान, डाॅ. प्रांजल और अभिषेक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें