फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

Wed, 29 Jul 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग/श्रीनगर। देवप्रयाग की नक्षत्र वेधशाला संस्थान में गुरु पूर्णिमा पर देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सिद्ध गुरुओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। योगाचार्य भास्कर जोशी के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व शांति और महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की गई। साथ ही, श्रद्धालुओं ने बागी गांव पहुंचकर कुल गुरुओं का पूजन किया और गुरुमंत्र ग्रहण किया। उधर श्रीनगर के नागेश्वर गली स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। सुबह सुंदरकांड पाठ, विधि-विधान से पूजा और हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें