श्रीनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्रीनगर की ओर से ऑन द जॉब अप्रेंटिसशिप के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में बीए, बीएड, एवं बीपीएड के छात्रों ने प्रतिगाग किया। आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में पीपीटी के माध्यम से संस्थान के शमीम अहमद ने छात्रों को बताया, अप्रेंटिसशिप के दौरान ऑन द जॉब के तहत छात्रों को नौ हजार की मासिक धनराशि दी जाती है। इसके लिए छात्रों को प्रशिक्षु पोर्टल https://apprenticeshipindia.gov.in पर पंजीकृत किया गया। शिविर में समिति के दीपक सिंह, प्रदीप ध्यानी, विक्रम सिंह, रविवाकर नेगी, धनपाल सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र नेगी व डॉ. शिवेेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संवाद