फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों की अनदेखी कर रही सरकार: जोशी

Mon, 23 Nov 2026 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश जोशी ने प्रदेश सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनकी ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि सरकारी विभागों में पद रिक्त होने के बावजूद नियमित नियुक्तियां नहीं हो रही हैं। पेपर लीक, संविदा नियुक्तियों और सहकारिता, उद्यान व बीज घोटालों से युवाओं और जनता का भरोसा प्रभावित हुआ है। उन्होंने शराब, खनन और भू-माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पलायन से पहाड़ के गांव खाली हो रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जनता अब सरकार के दावों से प्रभावित नहीं होगी और प्रदेश में बदलाव का मन बना चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें