पौड़ी। कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र में गुंडा एक्ट के एक आरोपी को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. आशीष चौहान की अदालत ने आरोपी को जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। आरोपी पर विभिन्न धाराओं में 8 मुकदमें दर्ज हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि गुंडा एक्ट के आरोपी मो. वसीम निवासी कौडिया, कोटद्वार को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। आरोपी को प्रत्येक माह एक दिन कोतवाली कोटद्वार में अपनी उपस्थिति देनी अनिवार्य है। संवाद