जिला मुख्यालय पौड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्यालय में कांग्रेसियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि देते हुए आधुनिक भारत का निर्माता बताया। जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि भारत में सूचना क्रांति, पंचायतीराज सशक्तिकरण, युवाओं को मताधिकार जैसे क्रांतिकारी फैसलों से आधुनिक भारत की नीव रखी। एनएसयूआई ने कल्जीखाल में 27 बच्चों को पठन सामग्री दी। इस मौके पर एसएसपी पी. रेणुका देवी, आशीष नेगी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर, अंकित सुद्रियाल, मोहित सिंह, भाष्कर बहुगुणा, वीर प्रताप सिंह आर्य, एसपी रतूड़ी, युद्घवीर सिंह रावत, कमला रावत, आस्कर, शुभम आदि मौजूद थे।