श्रीनगर। क्रिकेट एसोसिएशन पौड़ी की ओर से शनिवार को बालिका वर्ग के क्रिकेट ट्रायल का आयोजन श्रीनगर स्थित शिवा एकेडमी के मैदान में किया गया। इस ट्रायल में 27 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। पौड़ी जिले के सदस्य एवं क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज नौटियाल ने कहा कि बालिका वर्ग का दूसरा ट्रायल रविवार को कोटद्वार में आयोजित किया जाएगा। जो बालिकाएं ट्रायल में शामिल नहीं हो पाईं हैं वह कोटद्वार में रजिस्ट्रेशन करवाकर ट्रायल में भाग ले सकती हैं। कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र की प्रतिभाशाली बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर तथा महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में ललित बिष्ट एवं सोनम पटवाल, कृपाल सिंह पटवाल, कुलदीप कुमार, प्रदीप मल्ल आदि मौजूद रहे।