कीर्तिनगर।
कोतवाली क्षेत्र के धारी गांव में कक्षा आठ में अध्ययनरत 13 वर्षीय बालिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में टिनशेड के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। कीर्तिनगर कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि किसी बात पर सुबह के समय बच्ची को मां की डांट पड़ी थी, जिसके बाद उसकी मां दुकान चली गई थी। इसी बात पर बालिका गुस्से में घर के बगल में बने टिनशेड के कमरे में चली गई। घर पर पिता, छोटा भाई और वह थी। काफी देर बाद जब वह बाहर नहीं आई तो पिता ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा तो वह टिनशेड पर लगे पाइप पर फंदे से लटकी थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। संवाद