फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीआईसी श्रीनगर जीता

विज्ञापन
श्रीकोट में आयोजित खेल स्पर्धा के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को दिए गए मेडल और शील्ड - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकास खंड खिर्सू के माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई। वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीआईसी श्रीनगर के छात्र-छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

सोमवार को जनरल बिपिन रावत स्टेडियम श्रीकोट गंगानाली में राकेश वाजपेयी (पूर्व शारीरिक शिक्षक) ने अंतिम दिन की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। सीनियर बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीआईसी श्रीनगर विजेता और सुमाड़ी की टीम उपविजेता रही। खो-खो में जीआईसी स्वीत प्रथम और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट द्वितीय रहे। कबड्डी में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट ने पहला और जीआईसी चौंरीखाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की कबड्डी में जीजीआईसी श्रीनगर विजेता व गहड़, भट्टीसेरा, दिखोल्यूं, खंडाह व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट संयुक्त रूप से उपविजेता रहे। विजेता टीमों के साथ ही वरिष्ठ शिक्षक गजपाल सिंह नेगी, दलवीर शाह, पदमेंद्र लिंगवाल को सम्मानित किया गया।
समापन मौके पर जयकृत सिंह भंडारी, दुर्गेश, चंद्रमोहन रावत, मनीष कोठियाल, दीवान सिंह रावत, विवेक कपरूवाण, तेजपाल नेगी, मनवीर पंवार, कैलाश कुमार, पूजा जोशी, संजय भंडारी, राखी काला, विकास आदि मौजूद थे। इस मौके पर भानु बिष्ट की ओर से छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें