फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जीजीआईसी पौड़ी ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

Fri, 30 Jan 2026 03:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
पौड़ी में नशा मु​क्ति जागरूकता रैली शामिल जीजीआईसी की छात्राएं।-  स्कूल प्रशासन।
विज्ञापन
पौड़ी। समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जीजीआईसी की एनएसएस इकाई ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और हाथों में नशा विरोधी संदेशों की तख्तियां लेकर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान रैली जीजीआईसी परिसर से प्रारंभ होकर पौड़ी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंची। यह संदेश दिया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी बाधक बनता है।रैली के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी संगीता वाल्मीकि व कांति किमोठी ने बताया कि रैली का उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति को लेकर सकारात्मक वातावरण तैयार करना, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें