श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से कम्यूनिकेश स्किल अंग्रेजी विषय का पेपर पुराने पाठ्यक्रम से बनाए जाने के बाद उसे रद्द कर दिया गया था। अब विवि की ओर से इस परीक्षा की नई तिथि घोषित की गई है। यह परीक्षा आगामी दो जनवरी को होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस चौहान ने बताया, बीती 28 दिसंबर को अपरिहार्य कारणों से दो से चार बजे की पाली में आयोजित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। स्थगित किया गया पेपर अब दो जनवरी को सुबह आठ से 10 बजे की पाली में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित छात्रों से निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा में शामिल होने को कहा है। संवाद