फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि की प्रो. मंजुला ने भोपाल में दी साहित्यिक प्रस्तुति

Mon, 07 Aug 2023 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कला एवं साहित्यिक उत्सव ‘उत्कर्ष’ और ‘उन्मेष’ कार्यक्रम में एचएनबी गढ़वाल विवि से प्रो. मंजुला राणा ने अपनी साहित्यिक प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी कहानी ‘बड़ी बेटी‘ का वाचन किया। उनकी कहानी सुनकर दर्शकों की आंखें भर आईं। प्रोफेसर मंजुला राणा ने बताया कि समारोह में भारत सहित 12 से अधिक देशों के 575 से ज्यादा लेखक शामिल हुए। लेखकों को अपनी बात अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने और संवाद करने का अवसर मिला।
विज्ञापन

प्रो. राणा ने बताया कि 3 से 6 अगस्त तक आयोजित कला और साहित्य को समर्पित इस उत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने तीन अगस्त को रविंद्र भवन भोपाल में किया था। कार्यक्रम में देश-विदेश के अलग-अलग भाषा के सैकड़ों साहित्यकारों ने भाग लिया। बताया कि यह उत्सव गत वर्ष शिमला में हुआ था। उत्सव में बहुभाषी कविता पाठ, लेखन पाठ, आदिवासी कवि सम्मेलन, साहित्य के विषयों पर परिचर्चा, आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता पाठ और साहित्य के उत्थान जैसे विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें