फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि को डीएसटी पर्स अनुदान के लिए चुने जाने पर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पर्स (प्रमोशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड साइंटिफिक एक्सीलेंस)-2024 अनुदान के लिए चुने जाने पर विवि को विज्ञान दिवस पर सम्मान दिया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगगी मंत्री भारत सरकार डाॅ. जितेंद्र सिंह के हाथों यह सम्मान 28 फरवरी को विज्ञान भवन नई दिल्ली में गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. एमएमएस रौथाण ने ग्रहण किया। इस अवसर पर पर्स संयोजक प्रो. हेमवती नंदन और पर्स सदस्य डॉ. रोहित महर भी उपस्थित रहे। इस परियोजना के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं आधुनिक उपकरणों के लिए विवि को दस करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। कुलपति प्रो. रौथाण ने कहा विवि को अनुदान राशि मिलना गौरव की बात है। उन्होंने इसके लिए पर्स संयोजक व उनकी टीम की सराहना की। पर्स संयोजक प्रो. हेमवती नंदन ने बताया कि अनुदान में प्राप्त होने वाली धनराशि से गढ़वाल विवि में विज्ञान के तीन बड़े उपकरणों की एक लैब बनाई जाएगी। जिसका लाभ विवि के भौतिकी, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी व अन्य विषयों के छात्रों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि तीन माह पूर्व इस अनुदान राशि की घोषणा हुई थी। जल्द ही विवि को यह राशि उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें