पौड़ी। भाजपा के सांगठनिक जनपद पौड़ी के मोर्चा जिलाध्यक्ष की घोषणा हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने प्रदेश अध्यक्ष व मोर्चा पदाधिकारियों की संस्तुति के बाद मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी गणेश नेगी को सौंपी गई है। वहीं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष का दायित्व अशोक डुकलान को दिया है। जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने बताया कि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी, अन्य पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह व अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र टम्टा को बनाया गया है।