फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सड़कों पर जमने लगा पाला नहीं हुआ चूने का छिड़काव

Fri, 28 Nov 2025 10:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर जमने लगा पाला नहीं हुआ चूने का छिड़काव संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाबौ। पौड़ी में कड़ाके की ठंड के चलते सड़कों पर पाला जमना शुरू हो गया है। पौड़ी- पाबौ - रामनगर हाईवे पर इन दिनों पाला जमने से वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना हुआ है। विभागीय लापरवाही के चलते सड़कों पर अभी तक चूने का छिड़काव नहीं हो पाया।जिला मुख्यालय पौड़ी के बुआखाल, घंटाधार, मांडाखाल, गोड़ख्या आदि जगहों पर इन दिनों पाला जमना शुरू हो गया है। जिससे दोपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बढ़ गया है। पाबौ निवासी मनोज रावत ने बताया कि बुवाखाल व मांडखाल क्षेत्र के पास तीन से चार पाला ग्रस्त क्षेत्र हैं। इन जगहों पर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने जिला प्रशासन से पाला ग्रस्त जगहों पर चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग उठाई है। हालांकि बीते दिनों डीएम स्वाति एस भदौरिया ने संबंधित विभागों को पाला ग्रस्त क्षेत्रों के चिह्निकरण और चुना व ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके विभागीय लापरवाही लोगाें पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें