फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी में निशुल्क कोचिंग सेंटर खुला

Thu, 16 Oct 2025 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए पौड़ी में निशुल्क कोचिंग सेंटर खुल गया। बृहस्पतिवार को ईशा फाउंडेशन की पहल पर पौड़ी में कोचिंग सेंटर का उद्घाटन संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने किया। फाउंडेशन के निदेशक बीएस नेगी ने बताया कि पौड़ी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। इससे पौड़ी में पलायन भी कुछ हद रूकेगा। इस मौके पर फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी आलोक रावत, बीजीआर परिसर के पूर्व निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी, संग्राम नेगी, मोहित रावत, डाॅ. योगेद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें