फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी के चार कवियों को नेपाल में मिला काव्य मैत्री सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पौड़ी के चार कवियों को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय काव्य मैत्री सम्मान 2023 का सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।
विज्ञापन




नेपाल की राजधानी काठमांडू में अखिल भारतीय पूर्णोदय साहित्यिक संस्थान लहरपुर सीतापुर उत्तर प्रदेश की ओर से काव्य मैत्री कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाहजहांपुर के कवि व शायर राज कलानवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य शिक्षाधिकारी डाॅ. आनंद भारद्वाज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगरी पौड़ी नैनीडांडा की प्रधानाध्यापिका मीना रवि, शिक्षिका सुनीता बहुगुणा व माधुरी भट्ट समेत देश के अन्य प्रांतों के 12 कवियों को भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय कवियत्री सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में धराधाम इंटरनेशनल मानद कुलपति बेबिस्टोन, इंटरनेशनल बाइबिल यूनिवर्सिटी जिम्बाम्बे के प्रो. सौरभ पांडे और वरिष्ठ अधिकृत नेपाल लुंबिनी नवल किशोर ने बताया कि जनपद पौड़ी के चार कवियों को सम्मान मिलने से पौड़ी का नाम नेपाल में रोशन हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें