फोटो
श्रीनगर। मां धारी देवी मंदिर परिसर में बंदरों की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते चार दिनों में बंदरों के हमले में चार लोग घायल हो चुके हैं।
मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने बताया कि सोमवार को मंदिर में भंडारा बनाने वाले रमेश की पत्नी मंदिर के निचले गेट के पास स्थित अपनी दुकान की ओर आ रही थी। इसी दौरान बंदर ने उन पर हमला कर उनके पैर में काट लिया। मंगलवार को धारी गांव के एक बच्चे पर बंदर झपट गया। बुधवार को दिल्ली से परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंची 12 वर्षीय बच्ची फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान बंदर ने उसके पैर में दो जगह काट लिया। बृहस्पतिवार को भी एक श्रद्धालु पर बंदर ने हमला किया। मंदिर समिति ने वन विभाग से जल्द मंदिर परिसर में पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने की मांग की। वहीं पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने कहा कि यदि विभाग की ओर से शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो मंदिर समिति स्वयं पिंजरा लगाएगी। संवाद