फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चार घरेलू गैस सिलिंडर जब्त, एक दुकानदार का चालान

Wed, 24 Jun 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता निर्धारित दरों पर सुनिश्चित करने के लिए पूर्ति विभाग ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीत से फरासू तक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। विभागीय टीम ने 14 प्रतिष्ठानों की जांच कर अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की। पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार कैंतुरा के नेतृत्व में गठित टीम ने होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक प्रतिष्ठान में घरेलू उपयोग के चार गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर उन्हें जब्त कर लिया गया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दुकानदार का 2300 रुपये का चालान किया गया। निरीक्षण टीम में मनवर सिंह, संतोष कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें