पौड़ी। कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 27 हजार से अधिक की नकदी भी बरामद की है।
शनिवार को कोतवाली पुलिस पौड़ी ने बुआखाल तिराहे के समीप एक ढाबे में जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। कोतवाल लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दीपक सिंह रावत, विजय सिंह चौहान, पुष्कर सिंह व प्रदीप सिंह नेगी को ढाबे में जुआ खेलते हुए पाया। उनसे 27 हजार 370 रुपये भी बरामद किए गए हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद