फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: धारी देवी और राजराजेश्वरी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का होगा शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में बोले कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत
विज्ञापन




भाजपा की ओर से आयोजित श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पिछले लोक सभा चुनाव से ज्यादा मतों से जीत दर्ज करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिए।

शनिवार देर शाम खिर्सू में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन हुआ। इस दौरान डॉ. रावत ने कहा कि बिनसर महादेव मंदिर में जल्द ही 5,000 लोगों का भंडारा रखा जाएगा। उसके बाद धार्मिक-पर्यटन सर्किट के तहत धारी देवी मंदिर और देवलगढ़ स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सभी अलग-अलग मोर्चों को महापुरुषों की याद में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा टिंचरी माई, युवा मोर्चा पंथ्या दादा व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ मोलाराम तोमर पर कार्यक्रम आयोजित करे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत और संचालन खिर्सू मंडल महामंत्री मनीषा बहुगुणा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक लखपत भंडारी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संपत रावत व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें