फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा परिसर में मनाया स्काउट-गाइड का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय में स्काउट-गाइड का 70वां स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया। इस दौरान दो लोगों ने ब्लड बैंक में रक्तदान किया। शनिवार को भारत स्काउट गाइड पौड़ी की ओर से शिक्षा परिसर में संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया। संस्था के जिला सचिव केशर सिंह असवाल ने कहा कि समाज में जन जागरूकता अभियान हो या रक्तदान, समाज सेवा से जुड़े कार्य ही स्काउट गाइड की पहचान है। इस दौरान उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत तथा जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत को शॉल भेंट किया। इस मौके पर मदन मोहन नौडियाल, रघुराज चौहान, प्रदीप रावत, एसके नेगी, धर्मेंद्र कठैत आदि शामिल थे। वहीं उत्तरकाशी में भी स्काउट गाइड का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्काउट गाइड के 70वें स्थापना दिवस पर कोविड-19 जागरूकता अभियान तथा योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने स्काउट गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडन पावल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैरोला, खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़, डॉ. डीडी पैन्यूली, किशन सिंह राणा, डॉ. मनोज फोंदणी, अरविंद पश्चिमी, डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ, डॉ. नंदी गड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें