फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कार्ड बनाकर राशन लेने वाला पूर्व डीलर गिरफ्तार

सार

ब्लॉक पौड़ी के एक गांव में फर्जी राशन कार्ड बनाकर राशन लेना एक पूर्व डीलर को भारी पड़ गया है।जून 2021 में जिला पूर्ति अधिकारी के निरीक्षण के दौरान मामला पकड़ में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक पौड़ी के एक गांव में फर्जी राशन कार्ड बनाकर राशन लेना एक पूर्व डीलर को भारी पड़ गया है। आरोपी पांच साल तक फर्जी कार्ड बनाकर राशन लेता रहा। अब पुलिस ने पूर्व डीलर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पूर्व डीलर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक पौड़ी के ग्राम पंचायत उरेगी की सस्ता-गल्ला दुकान में वर्ष 2016-20 तक अनूप सिंह डीलर था। इस दौरान अनूप ने गांव की गरीब उपभोक्ता गायत्री देवी के नाम से एक फर्जी राशन कार्ड (अंत्योदय) बनाया था जिसका राशन वह स्वयं लिया करता था। जून 2021 में जिला पूर्ति अधिकारी के निरीक्षण के दौरान मामला पकड़ में आया था। डीएसओ ने मामले में कार्रवाई करते हुए तत्काल अनूप का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। साथ ही पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र बडोला ने राजस्व क्षेत्र पैडुलस्यूं में उक्त डीलर के खिलाफ तहरीर दी थी जिस पर राजस्व पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामला मई 2022 में राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हो गया था। कोतवाल ने मामले की विवेचना बाजार चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल को सौंपी। जांच पूरी होने के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी पूर्व डीलर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि उरेगी गांव निवासी व पूर्व डीलर अनूप सिंह को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी पूर्व डीलर को जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें