फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रभावित को मुआवजा देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह ने ली दिशा की बैठक

पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद ने बरसात के मौसम में सड़कों पर यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को मार्ग बाधित होने पर तत्काल खुलवाने को कहा। इस दौरान प्रमुख बीरौंखाल ने बताया कि लोनिवि बैजरों द्वारा वर्ष 2005 के बाद क्षेत्र में हुए सड़क निर्माण का मुआवजा नहीं मिला।। सांसद रावत ने लोनिवि को प्रभावितों को चिन्हित कर मुआवजा देने को कहा।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं विकास समिति (दिशा) की बैठक हुई। इस दौरान गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने जलसंस्थान से पानी की टंकियों में दवा का छिड़काव न करने पर नाराजगी जताई। कहा कि पौड़ी-श्रीनगर मार्ग पर एक स्कबर को एनएच की जेसीबी की ओर से खोलते समय 40 पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन जल संस्थान और एनएच ने मामले का संज्ञान नहीं लिया। जिस पर सांसद ने दोनों विभाग के अधिकारियों को पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रमुख जयहरीखाल ने लैंसडान के तहत पीएमजीएसवाई की डाबखाल-बुलेखाल मोटर मार्ग के निर्माण से जुड़े ठेकेदार के फरार होने व श्रमिकों व परचून विक्रेताओं को भुगतान न देने का मामला उठाया। सांसद ने डीएम को उक्त प्रकरण में कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक राजकुमार पोरी, डीएम डॉ. आशीष चौहान, ब्लॉक प्रमुख पौड़ी दीपक खुगसाल, महेंद्र राणा, दीपक भण्डारी, पूर्णिमा देवी, बीना राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें