फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डांगी गांव के जंगल में लगी आग

Sat, 07 Mar 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के डांगी गांव के जंगल शनिवार दोपहर को आग से धधकने लगे। ग्रामीणों ने चरवाहों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण जगमोहन डांगी ने बताया कि गांव के जंगलों में इन दिनों भेड़- बकरी चराने वाले पहुंच रहे हैं। बताया के दोहपर को लगी आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे गांव के सिविल वन क्षेत्र में कई पेड़ पौधे आग की चपेट में आग गए। उन्होंने वन विभाग से आग लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी के डीएफओ पवन नेगी ने बताया कि वनाग्नि की फिलहाल कोई घटना दर्ज नहीं हुई है। हालांकि फायर सीजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिविल क्षेत्र में वनाग्नि नियंत्रण के लिए 34 क्रू-स्टेशन, सौ फायर वाचर और कंडोलिया में मास्टर कंट्रोल रूम बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें