फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी में आंबेडकर छात्रावास के पास जंगल में लगी आग

Fri, 22 May 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
पौड़ी- कोटद्वार रोड  पर अंबेडकर छात्रावास  के समीप लगी आग।- जागरूक  पाठक।
विज्ञापन
- सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, समय रहते टला बड़ा हादसा
विज्ञापन

पौड़ी। जंगलों की आग अब रिहायशी इलाकों तक पहुंचने लगी है। शुक्रवार को पौड़ी-कोटद्वार रोड पर आंबेडकर छात्रावास के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक जंगल और झाड़ियों में भीषण आग भड़क उठी। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। आग की लपटें सड़क किनारे तक पहुंचने लगी थीं और खतरा छात्रावास व आसपास के रिहायशी इलाके तक मंडराने लगा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दोनों विभागों के कर्मचारियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आग की वजह से आसपास का वन क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के दौरान सड़क पर गुजर रहे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। धुएं के गुबार से कुछ देर तक आवाजाही प्रभावित रही। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मेहताब अली ने बताया कि पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर आंबेडकर छात्रावास के पास जंगल में लगी आग पर वन विभाग के साथ मिलकर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें