देवप्रयाग में चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च करते बीएसएफ व पुलिस के जवान
- फोटो : SHRINAGAR
देवप्रयाग। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के प्रति जागरूक किया। चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत शनिवार को थाना प्रभारी देवप्रयाग संजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने नगर के बस अड्डा, शांति बाजार, संगम स्थल, मुख्य बाजार सहित तहसील मुख्यालय तक फ्लैग मार्च किया। इस मौके पर लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का भी अनुरोध किया। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी हिंडोलाखाल बलदेव सिंह कंडियाल की अगुवाई में पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने ब्लॉक मुख्यालय सहित जांमणीखाल तथा टिहरी विधानसभा के अंजनीसैण व तहसील मुख्यालय जाखनीधार के बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला।