विकासखंड के जीआईसी हिंसरियाखाल के पांच छात्र-छात्राओं ने भारत सरकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएसएस स्कॉलरशिप) परीक्षा में सफलता हासिल की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. बीएन डोभाल ने बताया कि यह परीक्षा नवंबर 2019 में आयोजित की गई थी, जिसमें विद्यालय की छात्रा विशाखा, स्नेहा गैरोला, काव्या बंगवाल व छात्र सुमित कांत व पीयूष जोशी ने सफलता हासिल की है। इन छात्र-छात्राओं को अब भारत सरकार की ओर से प्रतिवर्ष ़12 हजार की छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर मार्ग दर्शक शिक्षक डा. हर्षमणि पांडे ने खुशी व्यक्त कर अन्य छात्रों को भी प्रेरणा लेने को कहा है।