फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध लीसा तस्करी में पांच तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने लीसे की अवैध तस्करी कर रहे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो तस्कर अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने तस्करों से तीन ट्रकों में भरे लीसे के 2003 कनस्तर और 2.50 लाख की नकदी भी बरामद की है। एएसपी संचार पौड़ी अनूप काला ने बताया कि अवैध लीसे का बाजार मूल्य एक से डेढ़ करोड़ है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पाटीसैंण चौकी प्रभारी किशन दत्त शर्मा को सौंपी दी गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी के बुआखाल क्षेत्र में प्रभारी कोतवाल पौड़ी हेमकांत सेमवाल व पाबौ चौकी प्रभारी दीपक पंवार पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार रात को गश्त एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सुबह तड़के करीब तीन बजे बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाबौ की ओर से तीन ट्रक आ रहे थे। पुलिस टीम ने ट्रकों की चेकिंग की, जिसमें अवैध लीसा पाया गया। शुक्रवार को मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एएसपी संचार अनूप काला ने बताया कि कोतवाली पौड़ी पुलिस ने वन संपदा की अवैध तस्करी करते हुए महेंद्र सिंह मेर व देवेंद्र सिंह मेर निवासी मोरनौला सुर्खाल अल्मोड़ा, हाल निवासी शीशमहल काठगोदाम, युसुफ अली निवासी भट्टपुरा रामपुर यूपी, रविंद्र चौधरी निवासी खटगोली अल्मोड़ा, प्रमोद रावत निवासी देवलथल्ला कुनवरपुर हल्द्वानी नैनीताल को गिरफ्तार किया है। अभी दो तस्कर फरार चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि तस्करों से तीन ट्रकों से 2003 लीसे के कनस्तर, महेंद्र मेर से 1.50 लाख और देवेंद्र मेर से एक लाख की नकदी भी बरामद हुई है। एएसपी संचार काला ने बताया कि तस्कर अवैध लीसे को पांडवाखाल से ऋषिकेश ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तस्करों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पौड़ी पुलिस की इस उपलब्धि पर एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस टीम को पांच हजार के पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुरेश रतूड़ी, कांस्टेबल रघुवीर सिंह, राकेश भट्ट, अनिल बिजल्वाण, प्रतीक चौधरी, मनोज कुमार और हरीश शामिल रहे।
वन विभाग की भूमिका पर उठ रहे सवाल
लीसे की अवैध तस्करी को लेकर वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इससे पहले भी इसी क्षेत्र से लीसे की अवैध तस्करी में दो तस्करों को दबोच चुकी है। विगत वर्ष अगस्त 2021 में तत्कालीन थानाध्यक्ष सतपुली व वर्तमान एसएसआई श्रीनगर कोतवाली संतोष पैथवाल की निगरानी में पुलिस टीम ने कोटद्वार रोड ऑडलसैंण के पास एक ट्रक की चेकिंग की थी। इसमें अवैध लीसे से भरे 312 कनस्तर बरामद हुए थे। लीसे की अवैध तस्करी में सतपुली पुलिस ने चौखुटिया अल्मोड़ा निवासी उमेश सिंह व संतोष निवासी कुंवाली रानीखेत अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया था, जबकि इन क्षेत्रों में वन विभाग की चौकियां व बीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें