एचएनबी गढ़वाल विवि के छात्रों को अन्य कक्षाओं में प्रवेश के दौरान पूर्व की भांति 5 प्रतिशत कैंपस वेटेज मिलेगा। इसके लिए समस्त संकायाध्यक्षों को निर्देेेश दे दिए गए हैं। इस शैक्षणिक सत्र मेें छात्रों ने कैंपस वेटेज न मिलने की शिकायत की थी जबकि पूर्व से यह व्यवस्था चली आ रही है कि यदि विवि के परिसरों से स्नातक करने वाला छात्र अगली कक्षा में प्रवेश लेता है तो उसे कैंपस वेटेज के तौर पर 5 प्रतिशत अंक मिलेंगे। विवि के कुलपति डॉ. अजय खंडूड़ी ने बताया कि पिछले दिनों इस संबंध में बैठक हुई थी। इसमें सभी डीन को प्रवेश के समय विवि के परिसरों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 5 प्रतिशत कैंपस वेटेज देने के लिए कहा गया है।