पौड़ी। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर पांच चालकों के वाहनों को सीज किया। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने पर यातायात पुलिस श्रीनगर ने तीन व थाना पुलिस श्रीनगर व लक्ष्मणझूला ने एक-एक वाहन को सीज किया। साथ ही चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए परिवहन विभाग लिए संस्तुति की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा ओवर स्पीड के मामले में लक्ष्मणझूला पुलिस ने 11 चालकों का चालान किया। यातायात उल्लंघन करने 43 चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।