फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में गंगा गाइड का पहला दल हुआ तैयार

सार

गढ़वाल विश्वविद्यालय के नमामि गंगे प्रकोष्ठ उमंग और उत्तराखंड राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप नमामि गंगे की पहल पर गंगा गाइड का पहला दल तैयार हो गया है जिसमें पर्यटन, इतिहास, भूगोल, मानव विज्ञान, हिंदी, आदि विषयों के शोध छात्र हैं। शनिवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय के नमामि गंगे प्रकोष्ठ की ओर से साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रो. प्रभाकर बडोनी ने बताया कि प्रशिक्षण में 15 विषयों के विशेषज्ञों के व्याख्यान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल विश्वविद्यालय के नमामि गंगे प्रकोष्ठ उमंग और उत्तराखंड राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप नमामि गंगे की पहल पर गंगा गाइड का पहला दल तैयार हो गया है जिसमें पर्यटन, इतिहास, भूगोल, मानव विज्ञान, हिंदी, आदि विषयों के शोध छात्र हैं।
विज्ञापन

शनिवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय के नमामि गंगे प्रकोष्ठ की ओर से साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे। मुख्य वक्ता प्रो. इंदु खंडूड़ी पांडेय ने गंगा के दर्शन और आध्यात्म के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षा कुलसचिव डा. अजय कुमार खंडूड़ी ने की। प्रो. प्रभाकर बडोनी ने बताया कि प्रशिक्षण में 15 विषयों के विशेषज्ञों के व्याख्यान हुए। इस मौके पर डॉ.संजय पांडे, लता पांडे प्रो. डी आर पुरोहित, डा. विजयकांत पुरोहित, उमंग के सदस्य महेश डोभाल, डा. रजनी नौटियाल, डा. विनोद नौटियाल, डा. राहुल बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें