श्रीनगर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर श्रीनगर गोला पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि केजरीवाल सरकार शराब घोटाले में संलिप्त थी, जिसे हटाकर जनता ने एक पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। कहा अब दिल्ली में जो भी विकास कार्य होंगे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपाई अतर सिंह असवाल, जय बल्लभ पंत, अनूप बहुगुणा, विनीत पोस्ती, दिनेश सिंह पटवाल, कुशालानाथ, सागर अग्रवाल, आशीष उनियाल, पार्षद उज्जवल अग्रवाल, देवेंद्र मणि मिश्रा, हिमांशु बहुगुणा, प्रेम बल्लभ पांडे, जगदीप रावत, संजय गुप्ता, राकेश सेमवाल, रेनू सुंदरियाल, वासुदेव कंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद