श्रीनगर रोड पर अपर कृषि निदेशालय के सामने अचानक खड़े वाहन में आग लग गई। स्थानीय लोगों की आग पर जल्द काबू पाया।
कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी/जोनल मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश साहू का सरकारी वाहन अपर कृषि निदेशालय के सामने खड़ा था। शाम सवा छह बजे करीब खड़े वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन के इंजन को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने पानी का पाइप लगाकर आग बुझाई। जोनल मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश साहू ने बताया कि निर्वाचन कार्य को लेकर वाहन चौबट्टाखाल गया था। वापस आने के बाद रिपोर्ट निर्वाचन विभाग में सौंपी और वाहन को अपर कृषि निदेशालय के सामने खड़ा कर दिया। साहू ने बताया कि वाहन पुराना है। वाहन में बैटरी के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है।