फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: स्वयं सहायता समूहों की 51 बैंक सखियों को दिया वित्तीय ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़े 51 चयनित बैंक सखियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। उद्घाटन परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि बैंक सखी योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कारगर योजना है। बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर सखियां न केवल स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सेवाओं की जानकारियां देंगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करेंगी। प्रशिक्षण में विकासखंड नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल व थलीसैंण की बैंक सखियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान हैदराबाद के विशेषज्ञों ने उन्हें बैंकिंग, एसएचजी क्रेडिट, ऋण प्रक्रिया, वित्तीय समावेशन व ग्राहक सेवा आदि की तकनीकी जानकारियां दीं। इस दौरान वित्त समन्वयक धनंजय भट्ट, ईटीसी प्रशिक्षण प्रभारी जिमेंद्र रौतेला, कार्यक्रम समंवयक दिनेश रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें