फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अंतिम सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अंतिम वरीयता सूची जारी हो गई है। सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों से 8 नवंबर तक प्रवेश शुल्क जमा करने को कहा गया है। बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश समिति 2021-22 के संयोजक डॉ. एससी सती ने बताया कि फीस जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा। शैक्षिक दस्तावेजों व आरक्षण अभिलेख की फोटो कॉपी और चरित्र प्रमाण पत्र एवं स्थानांतरण प्रमाणपत्र जमा करने के पश्चात स्थायी प्रवेश दिया जाएगा। छात्र-छात्राएं 8 से 22 नवंबर तक उक्त दस्तावेज परिसर में जमा करा सकते हैं। डॉ. सती ने बताया कि प्रवेश के लिए जारी चौथी एवं अंतिम वरीयता सूची में 331 अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है। बायो ग्रुप में 193 और मैथ्स ग्रुप में 138 अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें