फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रेडी कोल्ड मिक्स मटीरियल से गड्ढे भरने का कार्य शुरू

Thu, 08 Jan 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
पौड़ी के छतरीधार- कंडोलिया मोटर मार्ग पर रेडी कोल्ड मिक्स मटीरियल से पैचवर्क करते कर्मचारी- स्र
विज्ञापन
पौड़ी। परिवहन विभाग ने पूर्व में प्रस्तावित रेडी कोल्ड मिक्स मटीरियल से सड़कों के गड्ढे भरने का परीक्षण शुरू कर दिया है। विभाग ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस पदार्थ को गड्ढे भरने के लिए उपयुक्त बताया था। परिवहन विभाग ने रेडी कोल्ड मिक्स मटीरियल से कंडोलिया-छतरीधार मोटर मार्ग पर बने गड्ढों पर पैच वर्क किया। इस दौरान आरटीओ गढ़वाल संभाग विमल पांडेय और कार्मिकों ने खुद श्रमदान कर पैच वर्क का कार्य पूरा किया। आरटीओ पांडेय ने बताया कि इस सिंथेटिक मटीरियल के माध्यम से महज आधे से पौने घंटे के बीच गड्ढों को भरकर यातायात के लिए सड़क को सुगम बनाया जा सकता है। बताया कि पौड़ी में पहली बार इसे परीक्षण के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद इस मटीरियल को गड्ढों को भरने के लिए निर्माण दायी संस्थाओं को इस्तेमाल किए जाने के लिए कहा जाएगा। यह कम खर्चे में टिकाऊ काम करने वाला सबसे सुगम पदार्थ भी है। इससे गड्ढे भरने के लिए मौसम की बाध्यता भी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें