फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 31 दिसंबर तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय ने विभिन्न छात्र संगठनों और छात्रसंघ के अनुरोध पर स्नातक व स्नातकोत्तर के तृतीय, पंचम सेमेस्टर एवं बैक पेपर के लिए परीक्षा आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने की तिथि को 31 दिसंबर तक विस्तारित कर दिया है।
विज्ञापन

छात्रसंघ महासचिव सम्राट सिंह राणा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई अध्यक्ष महिपाल बिष्ट व ऋषभ रावत ने बताया कि विवि की ओर से परीक्षा आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि 20 दिसंबर तक निर्धारित की गई थी लेकिन विवि की वेबसाइट में आ रही दिक्कतों के कारण कई छात्र परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा नहीं कर पाए हैं। इस संबंध में कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर तिथि को विस्तारित किए जाने की मांग की गई।
सहायक कुलसचिव (परीक्षा) अरविंद कुमार ने बताया कि छात्रों की समस्या को देखते हुए परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करने की तिथि को अब 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में आशुतोष गोदियाल, राहुल डुंगरियाल, जयदीप, राहुल पंवार, आयुष, रितिक, अंकित, गौरव लिंगवाल, दीपक भंडारी, पवन असवाल, कुलदीप दानू, अभिषेक श्रीयाल, मोहित भट्ट व नीरज पंचौली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें