श्रीनगर। चौरास क्षेत्र में रविवार को बंद के आह्वान के बावजूद अधिकतर व्यापारियों की ओर से अपनी दुकानें खोले जाने व श्रीनगर तथा श्रीकोट में कुछ समय के लिए शराब की दुकानें खुलने पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाॅ. उत्तम भंडारी ने कहा कि श्रीनगर, श्रीकोट, कीर्तिनगर में व्यापारियों ने राजनीतिक दलगत भावना से ऊपर उठकर पूर्ण रूप से बाजार बंद रखे लेकिन चौरास में प्रतिष्ठान खुले रहे। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। संवाद