फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने बीयर बार किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान शराब बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग ने शहर में संचालित हो रहे बार, एफएलटू गोदामों को सीज कर दिया है। शहर में संचालित हो रहे बार के स्टॉक में अनियमितता पाए जाने पर बार संचालक को नोटिस दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान शराब बिक्री की शिकायत पर प्रशासन, आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने छापा मारा। कार्रवाई करते हुए एफएलटू गोदामों को सीज कर दिया है। आबकारी निरीक्षक प्रमोद मैठाणी ने बताया कि बार में बीयर के स्टॉक में अनियमितता पाई गई है। इस पर बार को सीज करने के साथ ही बार संचालक को नोटिस दिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें