श्रीकोट मे बैंक अधिकारी को मुख्यमंत्री राहत कोष का चैक सौंपते पूर्व सैनिक
- फोटो : SHRINAGAR
पूर्व सैनिक कल्याण सेवा समिति श्रीकोट गंगानाली ने कोरोना महामारी संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 40 हजार रुपये का चेक दिया है। संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, भगवान सिंह बिष्ट व जगमोहन रावत ने राहत राशि का चेक एसबीआई श्रीकोट के शाखा प्रबंधक को सौंपा। भंडारी ने बताया कि संगठन आगे भी ऐसे कार्यों के लिए पहल करता रहेगा। ब्यूरो