फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे के समीप मृत मिला पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय पौड़ी में बस अड्डे के समीप एक पूर्व सैनिक मृत मिला। पूर्व सैनिक के हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह पौड़ी बस अड्डे के समीप संपर्क मार्ग पर लोगों ने एक व्यक्ति के मृत होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उक्त व्यक्ति को 108 से जिला अस्पताल पौड़ी ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की पहचान पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह रावत (45) निवासी मुसासू ब्लॉक एकेश्वर के रूप में हुई। कोतवाल राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि महेंद्र सिंह रावत करीब तीन माह पूर्व ही सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वह परिवार के साथ पौड़ी शहर में किराए के कमरे में रहते थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें