फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जैन मंदिर में हुए कार्यक्रम

Sun, 18 Jan 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


श्रीनगर। भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर जैन मंदिर श्रीनगर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातःकाल सामूहिक अभिषेक के बाद भगवान आदिनाथ को लड्डू अर्पित किए गए। इस अवसर पर सामूहिक आरती, भजन और जैन महिला मंडली ने नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जैन समाज के बच्चों की ओर से प्रस्तुत ‘आदिनाथ भगवान की वैराग्य यात्रा’ नाटक रहा। नाटक के माध्यम से भगवान आदिनाथ के वैभवपूर्ण सांसारिक जीवन से वैराग्य धारण कर मोक्ष की ओर अग्रसर होने की गाथा को दर्शाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें