फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम् की भूमिका पर हुई निबंध प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम् की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विवि के विभिन्न विभागों के 32 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। वंदे मातरम् समिति के समन्वयक डॉ. विश्वेश वाग्मी ने विद्यार्थियों से स्मरणोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों में सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के संरक्षण में ‘वंदे मातरम-राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव’ को व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में समिति के सदस्य डॉ. नेहा मर्ताेलिया, डॉ. कपिल पंवार, डॉ. नीतीश बौंठियाल एवं डॉ. शंकर परगाई सहित शिक्षक एवं शोधार्थियों ने अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें