फोटो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने पर खुशी जताई। कर्मचारियों ने कहा कि इस निर्णय से मेडिकल कॉलेज के लगभग 277 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इनमें टैक्निशियन, क्लर्क, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, ओटी टैक्निशियन, नर्सिंग स्टाफ, एक्स-रे टेक्नीशियन तथा फार्मासिस्ट शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी। संवाद