पौड़ी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढाडूखाल में 10वीं कक्षा के छात्रों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही छात्रों को आम की पौध भी भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष चौहान ने 10वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को अच्छे अंक से उत्तीर्ण के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान छात्रों को आम की पौंध भी भेंट किया गया। छात्रों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। विद्यालय के परीक्षा प्रभारी जितेंद्र अग्रवाल ने छात्रों को परीक्षा से संबंधित जानकारी भी दी। इस अवसर पर संतन सिंह असवाल, संजय शर्मा, गणेश चंद्र, रोबिन नेगी आदि मौजूद रहे।