फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में जांचे ईएनटी और चर्म रोग के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में ओपीडी शुरू हो गई है। फिलहाल चार विभागों की ओपीडी रोटेशन में खोली गई है। सोमवार को ईएनटी एवं चर्म रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। मंगलवार को नेत्र एवं मनोरोग विभाग की ओपीडी खुलेगी। पहले दिन 53 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ईएनटी एवं चर्म रोग और मंगलवार, वीरवार व शनिवार को नेत्र रोग एवं मनोरोग विभाग की ओपीडी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें